राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में भूगोल विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय “भूगोल का हमारे दैनिक जीवन में महत्व” था ,जिसमें कुल 30 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ दीपक धर्मशक्तू ने भूगोल विषय की महत्ता के बारे छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भौगोलिक जानकारियों के द्वारा किसी भी भौगोलिक क्षेत्र को अच्छे से समझकर उस क्षेत्र के समाज का सतत विकास किया जा सकता है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ कुलदीप और श्री दिनेश चन्द्र रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा बाद में की जाएगी।
इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, श्री रोशन जुयाल आदि उपस्थित थे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में, “उत्तराखंड के सतत विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित