राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ निर्वाचन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित।
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी की अध्यक्षता में छात्र संघ निर्वाचन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
छात्र संघ निर्वाचन 2023- 24 हेतु निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत कुमार ने छात्र संघ के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं प्रत्याशियों एवं छात्र-छात्राओं को निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं एवं प्रतिनिधि चुनाव आचार संहिता के नियमों का भली भांति पालन करेंगे।
मतदान 7 नवंबर 2023 को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होकर अपराहन 1:00 तक संपन्न होगा, साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में 3 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी एवं थानाध्यक्ष धरासू प्रमोद उनियाल उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन