February 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

दिनांक 22 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर सत्र 2025-26 के दूसरे दिन का प्रारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे के नेतृत्व में योग और लक्ष्य गीत के साथ हुआ। दूसरे दिन प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम किया।

अपराह्न में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रभारी डॉ यशवंत सिंह एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ भूपेश चन्द्र पंत ने अतिथि वक्ताओं के रूप में व्याख्यान दिए।

डॉ यशवंत सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, महत्व एवं सामूहिक जीवन जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। डॉ भूपेश चन्द्र पंत ने अपने संबोधन में मूल्य शिक्षा एवं वैदिक शिक्षा पद्घति पर चर्चा की और वाधवानी फाउंडेशन द्वारा संचालित ऑनलाइन कोर्सेज हेतु स्वयंसेवकों को पंजीकृत भी करवाया।

इसके बाद एकल गायन प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई जिसके निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की डॉ रजनी चमोली एवं डॉ आलोक बिजल्वाण सम्मिलित रहे।

शिविर में श्री अमीर चौहान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर श्री राजेश राणा भी उपस्थित रहे।

About The Author