August 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

चिन्यालीसौड़, 11 अगस्त 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी चित्रकला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावनाओं को रचनात्मक रूप में अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन एवं मूल्यांकन डॉ. किरण जोशी, डॉ. बृजेश चौहान एवं डॉ. आलोक बिजल्वाण के सहयोग से किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार प्रथम स्थान: सलोनी — बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: मीनाक्षी चौहान — बी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान: आयुषि निर्मल — बी.एससी. पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति की भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। महाविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और गौरवशाली राष्ट्रीय भावना से भी जोड़ा जाए। प्राचार्य जी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा विजेता प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित की जा रही विभिन्न रचनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ निशी दुबे, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author