राजकीय महाविद्यालय जखोली रूद्रप्रयाग उत्तराखंड में आज दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीय डॉ. (कु.) माधुरी जी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार के निर्देशन में किया गया किया ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने छात्र/छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. कपिल जी एवं डॉ. दलीप सिंह जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया । संस्कृत विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. भारती जी ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षों को लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।


More Stories
हरिद्वार के लिए वीकेंड/सोमवती अमावस्या स्नान पर्व (13, 14 एवं 15 जून 2026) हेतु यातायात प्लान
हरिद्वार: अंतरजनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में आये 02 शातिर
हरिद्वार: साइबर सेल की तत्परता से वापस मिले 20 हजार, मोबाइल पर अज्ञात लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा