राजकीय महाविद्यालय थत्युड में राष्ट्रीय कृमि दिवस रोवर रेंजर्स एवम स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया ।
कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ0 अंचला नोटियाल ने कृमि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी साथ ही शारीरिक स्वच्छता एवम कृमि मुक्ति हेतु दवा के सेवन के विषय में बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र छात्राओं को एलबेंडाजोल दवा खिलाई गई।
अंत मे प्राचार्य पंकज कुमार पांडे ने छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवम आपने आस पास के क्षेत्रों में कृमि के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु कहा गया।
कार्यक्रम का सफ़ल संचालन रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ0 अखिल गुप्ता एवम डॉ0 नीलम प्रहरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, गैर शिक्षकगण कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवम महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान