राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ( दिन-रात) के द्वितीय दिवस की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के नेतृत्व में योगा से की गई।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं सिखाई गई और उनके फायदे भी बताए गए| फिर सुबह के नाश्ते के पश्चात शिविर स्थल के चारों तरफ की साफ- सफाई की गई|शाम को बौद्धिक सत्र में ग्राम क्यारी के रिटायर्ड सैनिक श्री अनुसूया प्रसाद नौटियाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
इस दौरान इन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने, अपने जीवन में संघर्ष करने और कठोर मेहनत की सलाह दी। इसके पश्चात श्री नौटियाल जी ने स्वयंसेवियों को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्यारी की मातृशक्ति , बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे |महाविद्यालय परिवार की ओर से श्री भुवन चंद्र डिमरी और श्री अनिल ने मौजूद रहे|


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज ने ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गजा: जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांग पूरी करो सरकार
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल बीएचईएल में अलंकरण समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ