आज दिनांक 2 दिसंबर 2024 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ में प्राचार्य, प्रो० सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता मे “परीक्षा की तैयारी” विषय पर कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग के नोडल डॉ सौरभ सिंह द्वारा किया गया
। उक्त थीम पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दीपक कुमार सहायक आचार्य वाणिज्य द्वारा परीक्षा की तैयारी हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग करने की सलाह दी गई तथा महाविद्यालय की प्राध्यापिका सहायक आचार्या अंग्रेजी द्वारा छात्रों को परीक्षा में उच्चतम प्राप्तांक प्राप्त करने हेतु विभिन्न स्ट्रेटजी बताई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने हेतु समय प्रबंधन, लेखन शैली एवं पूर्व अभ्यास की सलाह दी तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने एवं परीक्षा के लिए शुभकामना दिया गया ।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे



More Stories
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू