September 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मालदेवता के दो छात्र सक्षम शर्मा एवं श्याम प्रताप काउद्यमिता डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए चयन

देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत आज महाविद्यालय के दो छात्र सक्षम शर्मा एवं श्याम प्रताप सिंह राठौड़ का चयन आईआईएम काशीपुर में होने वाले 6 दिवसीय उद्यमिता डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दोनों छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की देवभूमि उद्यमिता योजना के संयोजक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ डिंपल भट्ट एवं लीना रावत आदि उपस्थित रहे।

About The Author