नवल टाइम्स न्यूज़, ब्यूरो: आज 11 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में चल रहे 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज परंपरागत ज्ञान के साथ-साथ कौशल विकास में भी हमको आगे रहना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुनील पंत ने कहा कि आज का युग स्टार्टअप का युग है। निरंतर इन्नोवेटिव आईडिया से हम बड़े-बड़े केंद्र स्थापित कर सकते हैं और रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं।
प्लेसमेंट प्रभारी तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि एक छोटा सा आईडिया भी एक बड़े स्टार्टअप की ओर हमको ले जा सकता है, इसलिए सजगता के साथ हमको प्रयत्न करते रहना चाहिए।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने ओ, ए प्लस रैंक हासिल की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 गीता पंत ने एमएसएमई के प्रशिक्षकों एवं जिला उद्योग केंद्र का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के डॉ0 ललित जोशी डॉ0 राजेश चौनाल आदि उपस्थित रहे।



More Stories
बीएचईएल प्लांट में चोरी करते रंगे हाथ चोर को CISF ने दबोचा, 7 किलो से ज्यादा तांबा बरामद
उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: झबरेड़ा का हिस्ट्रीशीटर नदीम 1 महीने के लिए जिला बदर
हरिद्वार: त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग की सख्ती—ओवरस्पीडिंग, परमिट उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में 40 चालान