- रक्तदान स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: उनियाल
रायपुर देहरादून: मालदेवता पीजी कॉलेज की एन०एस०एस० यूनिट द्वारा विशेष शिविर में बालाजी फाउंडेशन चैरिटेबल के सहयोग से एक दिवसीय “रक्तदान महादान” शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय प्रो० ए०एस० उनियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। दीप प्रज्वलन में प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल, डॉ० सतीश वाशिष्ठ, कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सुमन सिंह गुसाईं जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि को प्राचार्य ने प्लांटर देकर सम्मानित किया । डॉ० उनियाल ने अपने उद्बोधन
रक्तदान से स्मरण शक्ति एवं आत्मविश्वास बढ़ता है।
प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए।कार्यक्रम अधिकारी ने डॉ सुमन सिंह गुसाई ने भी छात्रों को संबोधित किया।मंच का संचालन डॉ० विनोद कुमार साह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य NSS अधिकारी डॉ० सुनैता रावत ने शिविर का औचक निरीक्षण किया ।
उन्होंने शिवरार्थियों से समाज और प्रशासन के मध्य पुल के रूप में कार्य करने की आवश्यकता बताई। छात्रों के प्रोत्साहन के लिए कॉलेज की नमामि गंगे इकाई द्वारा भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर स्वयंसेवियों के साथ प्रश्नोत्तरी की गई ।डॉ० कपिल सेमवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार