डीपी उनियाल, गजा: हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की 107 वीं जयंती के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा का जीवन जनसेवा, सादगी, और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है, उनकी कर्मभूमि भले ही इलाहाबाद रही है, लेकिन अपनी जन्मभूमि के प्रति उनका स्नेह और समर्पण सदैव अटूट रहा है। वे हमेशा पर्वतीय क्षेत्रों के हितों के प्रबल समर्थक रहे।
उन्होंने पर्वतीय विकास विभाग की स्थापना कर भौगोलिक रूप से विशिष्ट पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान की, जो आज भी हम सभी के उ प्रेरणास्रोत है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात कर हम समाज और राज्य के समग्र विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।


More Stories
हरिद्वार: आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के पहले दिन 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री ,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रहे उपस्थित
हरिद्वार: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ने किया सरेंडर
हरिद्वार: जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन