राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा के कैंपस प्लेसमेंट एंड कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में 22 मार्च 2025 को महाविद्यालय की छात्राओं को चम्बल फ़र्टिलाईजर स्किल्स इंस्टीटूट, गढ़ेपान विजिट के लिए ले जाया गया।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. ज्योति सिडाना ने कहा कि केवल अकादमिक डिग्री प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं होता अपितु कौशल सीखना और आत्मनिर्भर बनना भी होता है. इस दौरे का उद्देश्य छात्राओं को उद्योग की आवश्यकताओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें अपने करियर के अवसरों के बारे में जानकारी देना था।
छात्राओं ने चम्बल फ़र्टिलाईजर स्किल्स इंस्टीटूट के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उन्होंने अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की। चम्बल फ़र्टिलाईजर स्किल्स इंस्टीटूट के श्रीमान चंद्रशेखर सोनी ने कहा हमें महाविद्यालय की छात्राओं के साथ काम करने का अवसर मिला और हमें उम्मीद है कि हमारे संगठन में काम करने के लिए हमें कुछ प्रतिभाशाली छात्राएं मिलेंगी।
उन्होंने इंस्टीटयूट में संचालित नर्सिंग, महिला सशक्तिकरण, बैंकिंग क्षेत्र, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट, ब्यूटिशियन, इलेक्ट्रिशियन, रिलेशनश्पि मैनेजर इत्यादि कोर्स के विषय में विस्तृत जानकारी दी और छात्राओं के सवालों के उत्तर दिए।
इस विजिट में महाविद्यालय की 40 छात्राओं ने सहभागिता की. प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. धर्म सिंह मीणा ने छात्राओं से उनके अनुभव साझा किये और डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह ने चम्बल फ़र्टिलाईजर स्किल्स इंस्टीटूट के प्रतिनिधियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन