राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह “राग-रंग” का आयोजन दिनांक 20.01.2024 से प्रारंभ हुआ और आज 24.01.2024 को आयोजित समूह गायन समूह नृत्य, फँसीड्रेस एवं एकाभिनय (मोनोएक्टिंग) प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ।

आज की प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. हिमानी सिंह, डॉ. पारूल सिंह, डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह रहें।

Img 20240124 Wa0029

इस सांस्कृतिक सप्ताह में आयोजित एकल नृत्य (शास्त्रीय) में प्रथम स्थान निरजरा सोनी द्वितीय स्थान प्राप्ति जैन, एकल नृत्य (भाव) में प्रथम स्थान नीतू मेघवाल द्वितीय मुस्कान गांधी तृतीय स्थान अर्पिता ने प्राप्त किया।

एकल नृत्य (लोक) में प्रथम स्थान जानवी सिंह द्वितीय स्थान टीना सोनी तृतीय स्थान नंदिनी नागर ने प्राप्त किया। एकल गायन (शास्त्रीय) में शिवानी शर्मा प्रथम, द्वितीय तनवी गौतम और पूजा खारोल तृतीय रही।

एकल गायन सुगम संगीत में प्रथम स्थान अंकिता मिश्रा, द्वितीय स्थान पर तनवी गौतम और हर्षिता धीमान, तृतीय स्थान जया कश्यप ने प्राप्त किया।

एकल वादन प्रतियोगिता में तनवी गौतम प्रथम हर्षिता धीमान द्वितीय और नम्रता सिंह तृतीय स्थान पर रही।

आज आयोजित समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनवी गौतम एवं समूह द्वितीय स्थान जया कश्यप एवं समूह, समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनुश्री मीणा एवं समूह द्वितीय स्थान प्राप्ति जैन एवं समूह तृतीय स्थान नीतू चौहान ।

समूह फैंसीड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अकांक्षा बघेल द्वितीय स्थान वैदिका गौतम तृतीय स्थान दिशा रज्जक।

एकाभिनय (मोनोएक्टिंग) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जान्हवी सेन द्वितीय स्थान अंजलि जावा ने प्राप्त किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सीमा चौहान ने की।

इस अवसर पर बडी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएँ, संगीत विभागाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शर्मा, डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. पुनीता श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार मीणा एवं संकाय सदस्य डॉ. अनीता तम्बोली, डॉ. बिन्दु चतुर्वेदी, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. दीप्ति जोशी, डॉ. उमा बडोलिया, डॉ. सोमवती शर्मा, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. जितेश जोशी आदि आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना ने किया।



 

हृदय विदारक घटना: हरकी पैड़ी पर मासूम को गंगा जी में डूबो डूबोकर मार दिया, जानिए…

*जानिए क्या है घटना के पीछे का कारण*