आज दिनाँक 24-09-2024 को राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा की राष्टीय सेवा योजना इकाई के द्वारा राष्टीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें एक गोष्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ के चित्र पर प्रभारी प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन एव प्राध्यापकों द्वारा माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलित कर किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ प्रमोद सिंह रावत के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना उद्धेश्य और सामाजिक कार्यो के प्रति जागरूक किया तथा भविष्य में होने वाले फायदे भी बताये गोष्टी के समापन मे प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह ने स्वयंसेवियो से अपने अनुभव साँझा किया तथा बच्चों को राष्टीय सेवा योजना इकाई के से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आग्रह किया गोष्टी समापन के बाद स्वयंसेवियो द्वारा महाविद्यालय की साफ सफाई की गयी।
कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियो द्वारा स्वच्छता जागरुकता हेतु रैली निकाली गई।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स