आज 16 जुलाई 2025 को राजकीय महाविद्यालय कमांद में हरेला पर्व को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोवर रेंजर के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया महाविद्यालय परिसर में फूलदार व फलदार आदि का पौधा रोपण किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी गण एवं छात्र व छात्राओं के द्वारा प्रतिभा किया गया
प्रभारी प्राचार्य महोदया डॉक्टर शेफाली शुक्ला के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाता है जो उत्तराखंड संस्कृत का प्रतीक है जो हरियाली व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीन, रेड क्रॉस सहसंयोजक डॉक्टर नीना शर्मा, श्री संजय बधानी, श्रीमती प्रभादेवी आदि उपस्थित रहे



More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में शिक्षा विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में प्रतिभा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन
हरिद्वार: भाजपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज, बोले- झूठ गढ़कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस