कोटाबाग, नैनीताल: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में स्थित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, जनपद नैनीताल में दिनांक 29 अगस्त 2026 को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए टेबल टेनिस, योग, दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक एवं भाला फेंक आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) कमरुद्दीन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आलोक पाण्डे के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित संचालन एवं निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आयोजित खेलो का सफल संचालन किया गया।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, धैर्य एवं संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है।योग प्रशिक्षक/सहा.क्रीड़ा प्रभारी तनुजा द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौतम बी ए III RD सेमेस्टर प्रथम स्थान, शुभम बी ए III RD सेमेस्टर द्वितीय स्थान, सौरभ जोशी III RD सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार दौड़(3 कि मी.) योगेश जोशी III RD सेमेस्टर प्रथम स्थान, गौतम बी ए III RD सेमेस्टर द्वितीय स्थान, लक्की विष्ट बी ए III RD सेमेस्टर तृतीय स्थान। दौड़(100मी.) शुभम बी ए III RD सेमेस्टर प्रथम स्थान, योगेश जोशी III RD सेमेस्टर द्वितीय स्थान, लक्की विष्ट बी ए III RD सेमेस्टर तृतीय स्थान।
गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत बोहरा प्रथम स्थान, शुभम जोशी द्वितीय स्थान तथा कुनाल तृतीय स्थान तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में कुनाल प्रथम स्थान, पारस पाण्डेय द्वितीय स्थान एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश के० त्रिपाठी ने कहा कि “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” केवल एक थीम नहीं, बल्कि युवा शक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाने का संकल्प है।
खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में श्री अर्जुन कुमार, श्री गोधन सिंह, श्री सुंदर, श्री राज सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को “स्वस्थ युवा–सशक्त भारत” की भावना से जोड़ने के साथ-साथ खेलों के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना रहा।


More Stories
देहरादून: ग्राफिक एरा में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ के रंगों में जीवंत हुई भारतीय लोक एवं जनजातीय कला
आस्था मेलोडी एवं संगीत गुरूकुल कोटा के तत्वावधान में हुआ संगीत गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में अदालत ने किया शिक्षक को बरी