आज दिनांक 23 मार्च 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के वाणिज्य विभाग की विभागीय परिषद के तत्वावधान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बी.कॉम. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की लेखन शैली और कॉर्पोरेट जगत की समझ को परखना था। इसके लिए विद्यार्थियों को भारत के प्रतिष्ठित व्यापारिक समूहों— टाटा ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं विप्रो कंपनी में से किसी एक पर निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करने का विकल्प दिया गया था।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नेहा बिष्ट ने निभाई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी भट्ट ने, द्वितीय स्थान लखबिन्दर कुमार ने एवं तृतीय स्थान लवली मटवाण ने प्राप्त किया।
वाणिज्य विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. सुगंधा वर्मा, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. आराधना राठौर और विद्यार्थी शिवानी भट्ट, लखबिन्दर कुमार, लवली मटवाण, अखिलेश एवं शुभम उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज ने ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गजा: जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांग पूरी करो सरकार