उत्तरकाशी : राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के अध्ययन केंद्र (कोड–15031) पर आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को नवप्रवेशित विद्यार्थियों (बैच जनवरी 2026) के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अध्ययन केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. विनीत कुमार के मार्गदर्शन एवं संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक समन्वयक डॉ. आलोक बिजल्वाण तथा केंद्र के सदस्यगण श्री होशियार सिंह, श्रीमती हिमानी रमोला एवं श्री संजय कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य समन्वयक डॉ विनीत कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभिविन्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली, असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट वर्क, तथा परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में बताया गया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक सहायता हेतु परामर्श सत्रों का आयोजन महाविद्यालय में शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को परामर्श दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि स्टडी मटेरियल/बुक्स विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उनके घर के पते पर भेजी जा रही हैं, जिससे उन्हें अध्ययन में सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन