May 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2025-26 की पूर्व छात्र परिषद बैठक सम्पन्न

उत्तरकाशी,16 मई 2026 : आज राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2025-26 की पूर्व छात्र परिषद की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी प्राचार्या डॉ. रजनी चमोली, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनीत कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रहीं श्रीमती मीनाक्षी डंगवाल ने की।

प्रभारी प्राचार्या डॉ. रजनी चमोली ने कहा कि पूर्व छात्र परिषद महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों और सुझावों को साझा कर महाविद्यालय और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास में सहयोग करें।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनीत कुमार ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बैठक का उद्देश्य महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का मार्गदर्शन वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी होगा और इससे महाविद्यालय की पहचान और मजबूत होगी।

पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया और संस्थान के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में महाविद्यालय के भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ विनीत कुमार ने किया और समस्त उपस्थित पूर्व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व छात्र-छात्राओं में श्रीमती मीनाक्षी राणा, श्रीमती मीना राणा, रूपा, कसक नौटियाल, सोनाली, नितीश कुमार एवं महाविद्यालय से डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ प्रभदीप सिंह, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र उपस्थित रहे।

About The Author