आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विषय के प्राध्यापक डॉ विनीत कुमार थे। उन्होंने समान नागरिक संहिता विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि समान नागरिकता अर्थात यूनिफॉर्म सिविल कोड सामाजिक मामलों से संबंधित कानून होता है जो सभी पंथ के लोगों के लिए विवाह, तलाक, भरण पोषण, विरासत व बच्चा गोद देने आदि में समान रूप से लागू होता है।
इसमें अलग-अलग पंथ् के लिए अलग-अलग सिविल कानून न होकर एक समान नागरिक संहिता का पालन किया जाता है।
तत्पश्चात एजुकेशन विषय के प्राध्यापक डॉक्टर कुलदीप कुमार ने समान नागरिक संहिता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किया ।
इसी क्रम में छात्राओं में ज्योति, नंदिनी, शालिनी आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किया अंत में प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, धर्म के आधार पर भेदभाव काम करने और कानूनी प्रणाली सरल बनाने में मदद करेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन