राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा डबराल ने योग की वैज्ञानिक पद्धतियों और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास डॉ मनोज बिष्ट द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा डबराल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ मंजू पांडे, श्रीमती संगीता थपलियाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री कौशल बिष्ट, श्री अमीर सिंह,श्री सुनील गैरोला, श्री जय प्रकाश ,श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री नरेश रमोला, श्री सुनील रमोला, आदि उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन