राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस,राष्टीय सेवा योजना समिति द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें प्राध्यापकों ,कर्मचारियों व स्वयंसेवियों के द्वारा पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गई स्वयंसेवियों ने अपने गांव वालों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए अपने गांव में पौधारोपण किया गया ।
महाविद्यालय की एंट्री ड्रग समिति द्वारा इस अवसर पर नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। एवं नशा मुक्त समाज की अवधारणा पर विद्यार्थियों को बताया गया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवियों को पर्यावरण के महत्व उसके संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर रेड क्रॉस नोडल डॉ.आबिदा सह- नोडल डॉ. लक्ष्मी मनराल वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सी. पी. सिंह,डॉक्टर.विपिन कुमार शर्मा, श्री कुलदीप, श्री रजनीश गौतम,सुमन,रेखा रितिक आदि उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के पहले दिन 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री ,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रहे उपस्थित
हरिद्वार: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ने किया सरेंडर
हरिद्वार: जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन