October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में हुआ योगाभ्यास एवं योग की महत्ता पर कार्यक्रम का आयोजन

श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में आज दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास एवम योग की महत्ता पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना,रेडक्रॉस के संयोजन में हुआ। योग कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य. प्रो.राम अवतार सिंह ने की।उनका कहना था,‘योग हमारे जीवन का अनिवार्य अंग होना चाहिए।

एंटी ड्रग सेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में नशा मुक्त समाज की अवधारणा से छात्र –छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए कहा।

योग अभ्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर.सी.पी सिंह, डॉक्टर.आर.पी द्विवेदी, डॉक्टर.अब्दुल अलीम अंसारी,डॉक्टर.विपिन कुमार शर्मा,डॉक्टर.सचिन,डॉक्टर.पीयूष पटेल,डॉक्टर.आबिदा,डॉक्टर.श्वेता सिंह,लक्ष्मी मनराल एवम महाविद्यालय के कर्मचारी श्री कुलदीप(लिपिक), ईशम ,रितिक, शिवम् के साथ महाविद्यालय के छात्र दीपांशी, सलोनी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed