February 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड के स्वयंसेवियों ने ग्राम सटागाड़ में किया स्वास्थ्य ,पोषण और जीवनशैली विषय पर सर्वेक्षण

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिवस पर आज दिनांक 20/2/25 को स्वयंसेवियों ने ग्राम सटागाड़ में स्वास्थ्य ,पोषण और जीवनशैली विषय पर सर्वेक्षण किया गया।

जिसमें ग्रामवासियों को पोषित आहार एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात बौद्धिक सत्र में थाना थत्यूड से थाना प्रभारी श्री प्रकाश सिंह जीना द्वारा साइबर क्राइम एवं नशा मुक्ति पे व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

कार्यकम में डॉ विजेंद्र लिंगवाल, डॉ संगीता सिदोला, डॉ करुणा मिश्रा, डॉ रवि चंद्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता कैंतुरा आदि उपस्थित रहे।

About The Author