May 7, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में तिरंगा रैली का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज दिनांक 14/8/25 को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता कैंतुरा ने तिरंगे इतिहास और भारत के लिए इन तीनों रंगों का महत्त्व बताते हुए भारत के अमर शहीदों को याद किया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ संदीप कश्यप में तिरंगा रैली में जोश भरते हुए इसका आवाहन किया। रैली महाविद्यालय से ग्राम साठागढ़ तक आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश सिंह, डॉ करुणा मिश्रा, डॉ अखिल गुप्ता, डॉ शीला बिष्ट, डॉ संगीता खड़वाल, डॉ बिट्टू सिंह, डॉ भारती , श्रीमती रुक्मणि ,श्री युद्धवीर, श्री महावीर, श्री तेग सिंह, श्री सुभाष आदि उपस्थित थे।

About The Author