उत्तराखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन डॉ संगीता सिदोला द्वारा करवाया गया।
छात्रों को उत्तराखण्ड राज्य को बनाने में दिये गये बलिदानों के बारे में बताया गया। साथ ही राज्य के बहुमुख़ी विकास के लिए प्रत्येक राज्यवासी का योगदान महत्वपूर्ण है बताया।
कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता की गई जिसने दिवय भट्ट बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, पायल बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान व आकृति बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में वंशिका बीए प्रथम स्थान प्राप्त किया, पायल बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और चाँदनी बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ रवि चंद्रा, डॉ बिट्टू सिंह, डॉ नीलम, डॉ संदीप कश्यप , महेश, सागर ,साधना , रीतिका आदि मौजूद थे।


More Stories
हरिद्वार: सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाने की रखी मांग
हरिद्वार: व्यापारी नेता सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित