ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में कल दिनांक 11-03-2026 को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ हुआ ।
शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नर्वदेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनेठ, देवप्रयाग में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि एवं पूर्व ग्राम प्रधान तुनगी श्री अरविन्द जियाल , विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मुनेठ श्री नरेश मिश्रा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनेठ के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अरविंद जियाल ने अपने संबोधन के माध्यम से सभी स्वयं सेवकों को समाज एवं राष्ट्र के साथ जुड़ने का आहवाहन किया।
इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि श्री नरेश मिश्रा ने स्वयं सेवकों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ल ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य बताये तथा सभी स्वयं सेवियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन कर राष्ट्र के लिए एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. एम. एन. नौडियाल, डॉ. लीना पुण्डीर, डा. इलियास , डॉ संजीव कुमार, सुश्री सपना देवी, श्रीमती मनीषा राणा, श्री सूरज, श्री नरेन्द्र, पूर्व छात्र संघ सदस्य, आर्यन, तुषार, स्नेहा, इकरा, ऋषि, ईशा नेगी एवं अभिनव सहित सभी शिविरार्थी उपस्थित रहे ।
सूक्ष्म जलपान के पश्चात आगामी कार्य दिवस की तैयारी की गयी। सभी स्वयं सेवकों का परिचय प्राप्त कर उन्हें 5 समूहों में बांटा गया तथा स्वयं सेवकों को शिविर के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी गयी। सायं काल में स्वयं सेवकों द्वारा गांव क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया।


More Stories
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को दबोचा
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक- जिला पूर्ति अधिकारी