April 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) मुकेश कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ।

प्रथम दिवस में श्री सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कहा कि अनुशासन ही एक खिलाड़ी और छात्र के जीवन का मूल आधार है।

उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या विशेष रूप से जैसे प्रातः काल उठना व्यक्ति को स्वस्थ और अनुशासित बनाता है, खेलों के माध्यम से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मस्तिष्क का भी समुचित विकास होता है इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की घटती हुई उपस्थित पर भी अपनी चिंता प्रकट की।

विशिष्ट अतिथि श्री अतुल कुमार, अवर अभियंता (ऊर्जा विभाग) नैनबाग ने अपने छात्र जीवन के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वह भी महाविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं तथा छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने व सफलता प्राप्त करने हेतु शिक्षा के साथ-साथ खेल- कूद गतिविधियों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर सर्वांगीण विकास करने हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा छात्र-छात्राओं को खेलों में प्रतिभा करने हेतु प्रोत्साहित किया इसी के साथ उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के बारे में छात्रों को अवगत कराया जिससे कि छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहनलाल थपलियाल एवं शिवांश कुंवर उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस की प्रतियोगिताओं में दौड़ प्रतियोगिता, गोला फेंक प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता, कैरम प्रतियोगिता, रस्सी कूद प्रतियोगिता, आदि का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा वर्ग में 50 मी. दौड़ प्रतियोगिता में सुहानी चौहान प्रथम, हिमांशी रावत द्वितीय, रूबिका तृतीय, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुहानी चौहान प्रथम, अंशिका रावत द्वितीय, हिमांशी रावत तृतीय।

200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में श्रेया कैंतुरा प्रथम, सुहानी चौहान द्वितीय, कशिश तृतीय *छात्र वर्ग* में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नितिन डंगवाल प्रथम, गौरव निराला द्वितीय, मनोज तृतीय । 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नितिन डंगवाल प्रथम, मनोज द्वितीय, गौरव निराला तृतीय। छात्र वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में कपिल प्रथम, समबीर चौहान द्वितीय, मनोज तृतीय छात्रा वर्ग में सुहानी प्रथम, श्रेया कैंतुरा द्वितीय, कशिश तृतीय।

एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में दीपा छेत्री प्रथम, सुहानी चौहान द्वितीय, रुबिका तृतीय। डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में कपिल, गौरव प्रथम एवं मनोज, नितिन डंगवाल द्वितीय, छात्रा वर्ग में सुहानी चौहान, अंशिका रावत प्रथम एवं मीनाक्षी, दीपा छेत्री द्वितीय।

रस्सी कूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में मनोज प्रथम, कपिल द्वितीय, नितिन डंगवाल तृतीय, छात्रा वर्ग में रुबिका प्रथम, जिया द्वितीय, कशिश तृतीय स्थान प्राप्त किए।

क्रीड़ा प्रभारी श्री संदीप कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया । प्रथम दिवस में बालक और बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक प्रतियोगिता के साथ ही बैडमिंटन, खो- खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस में शतरंज प्रतियोगिता टेबल टेनिस और योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

द्वितीय दिवस 11अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शतरंज प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में मीनाक्षी प्रथम एवं कशिश राघव, योगाभ्यास प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, सुहानी चौहान द्वितीय, अनुजा तृतीय और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम सुहानी द्वितीय और रुबिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन समस्त क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में अत्यधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. दिनेश चंद्रा द्वारा किया गया ।

साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ मंजू कोगियाल, डॉ. ब्रीश कुमार, डॉ. परमानंद चौहान, डॉ. दुर्गेश कुमारी, डा. दिनेश चंद्र , डा. मधु बाला जुवांठा , श्री राजमोहन सिंह रावत और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीमती रेशमा बिष्ट , श्रीमती मीनाक्षी डिमरी, सुशील चंद्र , भुवन चंद्र, दिनेश सिंह पंवार, अनिल सिंह, रोशन लाल , रीना, मोहन लाल ने प्रतियोगिताएं संपादित कराने में अमूल्य सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर श्री बहादुर सिंह राणा नायब तहसीलदार नैनबाग एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री अतुल नौटियाल जी श्री सरदार सिंह रावत राज के इंटर कॉलेज नैनबाग ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि आगामी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह तथा एवं छात्रसंघ समारोह में समस्त प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक चिकित्सा सेवा देने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।

क्रीड़ा प्रभारी के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य, मुख्य अतिथि, प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र- छात्राओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

About The Author