July 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नेतृत्व में मनाया गया हरेला पर्व

नैनबाग, टिहरी गढ़वाल: आज दिनांक 16.7.2026 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नेतृत्व में हरेला पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के लिए के लिए समर्पित है।

राज्य सरकार ने इस पर्व की थीम इस वर्ष “एक पौधा मां के नाम” रखी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार के साथ महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉक्टर मंजू कोगियाल, डॉक्टर ब्रीश कुमार एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता, डॉक्टर धनंजय शर्मा, योगाचार्य राजमोहन सिंह रावत, महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रेशमा बिष्ट, कनिष्क प्रशासनिक अधिकारी सुशील चंद्र कुकरेती, प्रयोगशाला सहायक भुवन चंद्र डिमरी, पुस्तकालय अध्यक्ष मीनाक्षी डिमरी ,पुस्तकालय लिपिक दिनेश सिंह पवार, अनु सेवक अनिल सिंह नेगी, रोशन सिंह रावत, रीना पवार ,मोहनलाल एवं छात्र – छात्राओं ने महाविद्यालय कैंपस में पौधा रोपण किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं वह हमें न केवल शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं बल्कि जो हमारे वातावरण की कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है उसे भी ग्रहण करने का कार्य करते हैं।

About The Author