राजकीय महाविद्यालय पाबौ मे सत्र 2024- 25 के लिए संबद्धता विस्तारीकरण हेतु श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण समिति के संयोजक प्रोफेसर संजय कुमार रहे। उनकी अध्यक्षता में समिति ने महाविद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया एवं सभी प्रपत्रों को भी जांच।
इस दौरान महाविद्यालय में संबद्धता की नोडल अधिकारी डॉ तनुजा रावत द्वारा समिति के सदस्यों को सभी दस्तावेज एवं भौतिक सामग्री से रूबरू करवाया गय। समिति ने महाविद्यालय की स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय ,प्रयोगशाला ,व्याख्यान कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय को संबद्धता विस्तारीकरण हेतु आख्या प्रेषित की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा निरीक्षण समिति को महाविद्यालय के नवीन भवन का भ्रमण करवाया गया एवं महाविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
निरीक्षक मंडल में प्रोफेसर के.बी.श्रीवास्तव, डॉ.बी.सी.शाह, डॉ.गीता रावत शाह, डॉ.रोशनी असवाल, डॉ.किशोरी लाल, डॉ अर्जुन रवि एवं लोक निर्माण विभाग से श्री अनिल कुमार मौजूद रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स