नवल टाइम्स न्यूज़, 23.082023 : आज राजकीय महाविद्यालय पाबौ , पौड़ी गढ़वाल में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो0 सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया जिसमे महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिसमें बताया गया कि छात्र / छात्राओं के मानसिक व सर्वागीण विकास के लिए खेल कितना आवश्यक है। बालक तथा बालिका वर्ग में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग मे नवतेज हनी बी कॉम प्रथम सेमेस्टर तथा बालिका वर्ग में कु0 भूमिका बीए प्रथम सेमेस्टर विजयी रही। प्राचार्य द्वारा विजयी छात्र/छात्राओं को सम्बोधन में खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
क्रीड़ा प्रभारी श्री अनिल शाह असिस्टेण्ट प्रोफेसर इतिहास द्वारा कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया । तथा प्रतिभागी एवं विजयी छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया गया। प्राचार्य द्वारा अपने अन्तिम सम्बोधन में कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के डा0 गणेश चद , प्रभारी वाणिज्य संकाय डॉ० अनिल शाह , डा 0 मुकेश शाह , डा0 जयप्रकाश पंवार डॉ० सरिता, डा० सौरभ सिंह श्री महेश सिंह , श्री विजयेन्द्र बिष्ट , श्रीमती सोनी देवी ,कु 0 अनुराधा आदि मौजूद रहे।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल