April 1, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पौड़ी गढ़वाल, ‌‌मजरा महादेव। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में द्वि दिवसीय (31/04/2026 से 01/04/2026) वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि खेल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें बेहतर एकाग्रता, बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता, बेहतर मस्तिष्क कार्यप्रणाली, बढ़ी हुई लचीलापन आदि शामिल हैं।

क्रीडा के नोडल अधिकारी डॉ• गजराज नेगी ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने और टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने में मदद करते हैं।

100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आशा (द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान पार्वती (चतुर्थ सेमेस्टर) तृतीय स्थान नंदिनी (द्वितीय सेमेस्टर)

बालक वर्ग में साबर सिंह (षष्ठ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान विवेक सिंह (द्वितीय सेमेस्टर)।

गोला फेंक में प्रथम स्थान पार्वती द्वितीय स्थान आशा व शांति, तृतीय स्थान सुनीता ने प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आरती, द्वितीय स्थान आशा, तृतीय स्थान कीर्ति ने तथा 400 मी दौड़ में प्रथम स्थान कीर्ति, द्वितीय स्थान पार्वती, तृतीय स्थान शांति ने प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें महाविद्यालय के उत्कृष्ट छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। जिसमें ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धि सिंह श्री दीपक त्रिपाठी, भारत पवार,आदि शामिल रहे।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. अंकित कुमार, डॉ सिद्धार्थ रजक, डॉ आशीष घिल्डियाल, डॉ चन्द्र बल्लभ नैनवाल डॉ. मनीषा रावत के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पन्त, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, मनोज रावत, सुनील सिंह, गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।

About The Author