मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 4 नवंबर 2026 को नदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जल संसाधनों के महत्व के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि नदियां हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं तथा मानव जीवन और पर्यावरण के संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। नदियों का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसके संदेश का प्रसार करने का आह्वान किया।
नमामि गंगे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जल संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नदियों में कूड़ा-कचरा न डालने तथा जल के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्धनारीश्वर धाम घाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया।
जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों में अर्धनारीश्वर धाम के प्रधान पुजारी गिरीश चंद्र पोखरियाल, भरत पंवार, सुरेंद्र पंवार, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के माध्यम से नदी संरक्षण, जल संवर्धन एवं पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश दिया गया।



More Stories
हरिद्वार: भाजपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज, बोले- झूठ गढ़कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
ऋषिकेश: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में ‘जलवायु परिवर्तन और AI’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में धूमधाम से मनाया गया गंगा उत्सव; रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश