राजकीय महाविद्यालय मरगूब पुर हरिद्वार द्वारा नमामि गंगे अभियान के अन्तर्गत म्यूनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर हरिद्वार में जल संरक्षण हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार राठी द्वारा की गई।
श्री रविन्द्र कुमार राठी द्वारा छात्र छात्राओं को जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया और जल संरक्षण हेतु छात्र छात्राओं की विशेष भूमिका के विषय में छात्र छात्राओं को बौद्धिक प्रदान किया।
नमामि गंगे अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुमित कुमार सारस्वत ने नदियों के संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया एवं जल संरक्षण हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।
श्री सुनील कटारिया द्वारा जनसंख्या दबाव से सिकुड़ती जल धाराओं एवं समाप्त होते प्राकृतिक संसाधनों पर चिंता व्यक्त की और छात्र छात्राओं को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
श्रीमती रमा शर्मा एवं श्री राजू सिंह द्वारा भी जल संरक्षण हेतु छात्र छात्राओं के समक्ष विचार व्यक्त किए गये।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन