नैनीताल: सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने व सरदार पटेल जी के सपने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की विचारधारा को विकसित करने हेतु राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर,किशनपुर- गौलापार (नैनीताल) में आज दिनांक 13/12/2025 को महाविद्यालय परिसर से ग्राम मदनपुर-गौलापार (नैनीताल) तक एक पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस पदयात्रा में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों व कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैलाश कलोनी द्वारा राष्ट्र निर्माण के प्रति सरदार पटेल जी के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया वहीं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दीप चंद्र पांडे द्वारा विद्यार्थियों को सरदार पटेल जी की जीवन यात्रा से अवगत कराते हुए पदयात्रा के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैलाश कलोनी, डॉ. दीप चंद्र पांडे, डॉ. प्रकाश मठपाल, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. रीमा आर्या, डॉ. बसन्त नेगी, डॉ. अर्चना जोशी, डॉ. बुशरा मतीन, डॉ. भारती, डॉ. सुरेश जोशी, डॉ. गौरव जोशी, डॉ. कंचन जोशी व श्रीमती चंद्रकला समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन