राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गोलापार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा श्री हरि गोपाल बैंक्विट परिसर किशनपुर गोलापार में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को सप्तदिवसीय “विशेष शिविर” के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः वंदना के साथ मां शारदे के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बाद स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत,अभिनंदन गीत के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव जोशी द्वारा द्वितीय दिवस की रूपरेखा स्वयंसेवियो के समक्ष प्रस्तुत की गई।
समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवियों के द्वारा क्रमशः अपने-अपने व्यक्तव्यों के माध्यम से सभी स्वयंसेवियों का आह्वान करते हुए समाज सेवा के बारे में जागृत किया गया।
कार्यक्रम के शारीरिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सप्त दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवीयो ने योग प्रशिक्षक श्रीमती चंद्रकला के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं व्यायाम किए गए। तदुपरांत NSS गीत गाते हुए प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में जाकर “स्वच्छता जागरूकता” पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय परिसर एवं प्रांगण में वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए साफ सफाई की गई। विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मेरा युवा भारत नैनीताल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय कार्यालय की उपनिदेशक श्रीमती डालवी तेवलिया द्वारा युवाओं से संबंधित विषय पर समस्त स्वयंसेवियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया ।
तत्पश्चात चिकित्साधिकारी दौलतपुर डॉक्टर कंचन सुठा द्वारा वर्तमान परिपेक्ष में फैल रही विभिन्न बीमारियों एवं उनके उपचार से संबंधित जानकारी सभी स्वयंसेवियों के साथ साझा की। उनके द्वारा स्वयंसेवियों को ” स्ट्रेस मैनेजमेंट” के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर प्रकाश मठपाल द्वारा “लर्निंग विद रियल वर्ड प्रॉब्लम्स” विषय पर विस्तृत व्याख्यान स्वयंसेवियों को दिया गया।
जलपान के अंतर्गत विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में सुबह नाश्ते में स्वयंसेवियों द्वारा चाय एवं आलू के गुटके बनाये गये। मध्याह्न भोजन में दाल, चावल,सब्जी एवं सलाद तथा रात्रि भोजन में रोटी, सब्जी एवं सलाद बनाया गया।संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारीयों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव जोशी एवं डॉक्टर किरन जोशी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
इस एकदिवशीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर डी०सी० पांडे, डॉक्टर भारती बहुगुणा, डॉ प्रकाश मठपाल, डॉक्टर भारती , डॉक्टर बसंत कुमार नेगी ,डॉक्टर बुशरा, डॉ सुरेश जोशी, डॉक्टर रीमा आर्य, डॉ आशीष अंशु , डॉ कंचन जोशी, डॉ सुरभि गुप्ता, डॉ भुवन मठपाल सहित समस्त कर्मचारीयो, स्वयंसेवियो एवं अभिभावकों द्वारा खूब बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।


More Stories
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को दबोचा
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक- जिला पूर्ति अधिकारी