हल्द्वानी, दिनांक 17 मार्च 2026 : आज राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गोलापार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा श्री हरि गोपाल बैंक्विट परिसर किशनपुर गोलापार में सप्तदिवसीय “विशेष शिविर” के सप्तम दिवस पर भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार, मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष श्री मुकेश बेलवाल , विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पान सिंह मेवाड़ी, समाजसेवी श्री प्रकाश पांडे, अभिभावक संघ सदस्य श्री विशन चुफाल तथा समाजसेवी व उद्यमी श्री अभिजीत बिष्ट के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत,अभिनंदन गीत के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवियों के द्वारा क्रमशः अपने-अपने व्यक्तव्यों के माध्यम से सभी स्वयंसेवियों का आह्वान करते हुए समाज सेवा के बारे में जागृत किया गया। उनके द्वारा छात्र हित में महाविद्यालय को हर प्रकार के सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया।
शारीरिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा सभी स्वयंसेवियों को सफलतापूर्वक विशेष शिविर को पूर्ण करने के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं भविष्य में सभी स्वयंसेवियों को अधिक से अधिक संख्या में सप्त दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवीयो ने विभिन्न योगासन एवं व्यायाम किए गए। तदुपरांत NSS गीत गाते हुए महाविद्यालय के समीपस्थ क्षेत्र जैसे मदनपुर,बसंतपुर, किशनपुर , कल्याणपुर में जाकर “राष्ट्रीय सेवा योजना” पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए साफ सफाई की गई। विशेष शिविर के सप्तम दिवस के बौद्धिक सत्र में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी द्वारा प्रथम दिवस से सप्तम दिवस तक विशेष शिविर में कराए गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया गया ।
मुख्य अतिथि मुकेश बेलवाल जी द्वारा सभी स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।जलपान के अंतर्गत विशेष शिविर के सप्तम दिवस में सुबह नाश्ते में स्वयंसेवियों द्वारा चाय, चिप्स एवं हलवा बनाया गया। मध्याह्न भोजन में दाल, चावल,सब्जी एवं सलाद तथा रात्रि भोजन में रोटी, सब्जी एवं सलाद बनाया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारीयों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव जोशी एवं डॉक्टर किरन जोशी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
संबंधित विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर डी०सी० पांडे, डॉक्टर भारती बहुगुणा, डॉक्टर भारती , डॉक्टर बसंत कुमार नेगी ,डॉक्टर बुशरा, डॉ सुरेश जोशी, डॉक्टर रीमा आर्य, डॉ आशीष अंशु , डॉ कंचन जोशी, डॉ सुरभि गुप्ता, डॉ भुवन मठपाल सहित समस्त कर्मचारीयो, स्वयंसेवियो एवं अभिभावकों द्वारा खूब बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।


More Stories
बिजली विभाग का जेई 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्यवाही
नागालैंड में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के लिए महाविद्यालय नानकमत्ता के कपिल राणा का चयन
गजा: ग्राम पंचायत पलास मे भी ग्राम सुधार समिति का गठन, रंग ला रही है शराब विरोधी मुहिम