पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: दिनांक 19 मई 2025 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल ने रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभाग प्रभारी डॉ. कुमार गौरव जैन द्वारा लिखित पुस्तक ” कार्बनिक अभिक्रियाओ की क्रियाविधि” का सफलतापूर्वक विमोचन किया।
प्राचार्य ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डॉ. जैन द्वारा लिखित पुस्तक सभी पाठको के लिए लाभदायक सिद्ध होगी तथा उनकी मेहनत एवं प्रयास सराहनीय है जो कि हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 
पुस्तक के लेखक डॉ. जैन ने कहा कि यह पुस्तक इनफॉर्मेटिक्स बुक्स एंड जर्नल्स दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है जो कि अतिशीघ्र बाजार में उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में एक साल से भी अधिक समय लगा है तथा यह पुस्तक विशेषकर बी. एस-सी., एम. एस-सी. रसायन विज्ञान, बी. टेक. एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही उपयुक्त है जिसमे रसायन विज्ञान का बेसिक ज्ञान दिया हुआ है। इसके अलावा भी डॉ. जैन ने कई महत्वपूर्ण पुस्तके एवं शोध पत्र प्रकाशित किए है।
कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापको में डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. खिलाप सिंह एवं डॉ. उर्वशी के साथ-साथ आशीष कश्यप, अनूप बिष्ट, राहुल रावत एवं पल्लभ नैथानी ने विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने किया तथा उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने दी।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक