पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नवसृजित महाविद्यालय के तृतीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष श्री अमर सिंह नेगी ने महाविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं में खेल की भावना विकसित करने में महाविद्यालय का अहम योगदान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के विकास में जो भी आवश्यकता हो उसे हम अवश्य पूरा करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतवीर ने सभी विजेता प्रतिभागियो के नाम की घोषणा करने के साथ साथ छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करते है। सभी विद्यार्थी सतत रूप में हमेशा खेलने की प्रैक्टिस करते रहे तभी हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते है।
मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किए। प्राचार्य ने कहा कि खेल -कूद हार जीत का परिणाम नही है बल्कि खेल समर्पण और मेहनत है सुनहरे भविष्य का। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जिसमे गोला फेंक में बालिका वर्ग में कीर्ति, अनीता, स्वाति एवं रेशमा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त किया जबकि बालक वर्ग में गौतम, कृष, अंकित, एवं करन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
सतरंज में बालिका वर्ग में आस्था ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालक वर्ग में महावीर, सूरज, देवेंद्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिश में बालिका वर्ग में पूनम, रेशमा, लेखिका, एवं सानिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालक वर्ग में आदित्य, प्रिंस, कृष एवं ललित ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
कैरम में बालिका वर्ग में आस्था, अंबिका, पूनम एवं रेशमा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रेशमा, कीर्ति, अनीता एवं सपना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त किया जबकि बालक वर्ग में गौरव, साहिल, ललित एवं सूरज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापक डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. खिलाप सिंह एवं डॉ. आलोक कंडारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. कुमार गौरव जैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश फोंदणी ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में सतीश सिंह, आशीष कश्यप, अनूप बिष्ट, राहुल रावत, पल्लभ नैथानी, नीरज, भूपेंद्र, प्रवीन, प्रदीप, मनवर, भोपाल, मीना, ट्विंकल, सीमा, अर्चना एवं गांधी सिंह ने कार्यक्रम को आयोजित करने में विशेष सहयोग दिया।
इस वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के सुअवसर पर सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भागीदारी और समन्वय के अन्तर्गत हुआ एक संगोष्ठी का आयोजन