August 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली का शुभारंभ

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास, पैठाणी में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 9 अगस्त 2026 को प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन की गरिमामय उपस्थिति में महाविद्यालय के प्राध्यापको, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया।

महाविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 09 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक तिरंगा अभियान के आईक्यूएसी सेल के तत्वाधान में नमामि गंगे इकाई, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, रेड क्रॉस सोसाइटी, करियर काउंसलिंग समिति एवं मत दाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी (क्विज), भाषण, निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

15 अगस्त को समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ अभियान का समापन होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है। महाविद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. खिलाप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों का संपूर्ण विवरण रखते हुए छात्र-छात्राओं से प्रतिभाग करने का आहवान किया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापको में डॉ. कामिका चौधरी, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा एवं डॉ. उर्वशी सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं के साथ साथ जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author