आज दिनांक 20.11.2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर में प्राचार्य कक्ष में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारी के साथ एक बैठक आहूत की गई।
जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रतिभा किया। जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया।
जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य के संरक्षण में निम्न पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रीति नैथाणी, उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र नरवाल, सचिव पद पर महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान प्रभारी प्रो. यतीश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष पद पर किशन सिंह नेगी, उपसचिव अमन सिंह राणा तथा अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
साथ ही उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह पंवार, प्रो. जी.सी डंगवाल, डॉ कविता काला, डॉ डिम्पल भट्ट, डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ रामचंद्र नेगी, डॉ. सुमन गुसाईं, डॉ श्रुति चौकियाल, डॉ लीना रावत, डॉ कपिल सेमवाल , एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ विनोद साह ने किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम