कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और ‘उत्तराखंड के गांधी’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्याल कोटद्वार के बीoएडo विभाग में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का संपादन कर उन्हें याद किया गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीoएसo नेगी ने स्वo बडोनी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बीoएडo विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर आरoएसo चौहान द्वारा स्वर्गीय बडोनी के गांधीवादी एवं सामाजिक कृतियों पर प्रकाश डाला गया विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर बीoसीo शाह द्वारा बडोनी जी की गांधीवादी यात्रा पर बच्चों को संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बीoएडo विभाग के डॉक्टर सुषमा भट्ट, डॉ सुशील बहुगुणा डॉ सुनीता नौटियाल, डॉक्टर सुरेश कुमार आर्य, डॉक्टर डीoकेo मौर्य, डॉक्टर डीoबीo सिंह एवं बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब