देहरादून: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता (रायपुर), देहरादून के शिक्षा विभाग में शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद के गठन के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवगठित विभागीय परिषद में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की सुप्रिया को अध्यक्ष, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की भारती कोठारी को उपाध्यक्ष, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के यशिन को सचिव तथा इसी सेमेस्टर के अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने नवगठित परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनसे विभाग की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिषद के माध्यम से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विभागीय गतिविधियों को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. लीना रावत द्वारा किया गया।



More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित, नदी स्वच्छता की ली शपथ
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा आशु पब्लिक इंटर कॉलेज में आउटरीच एजुकेशन प्रोग्राम आयोजित
डिजिटल सुविधाओं की अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका : महाविद्यालय अगरोड़ा में संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित