बिजनौर,उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ पंजीकृत बिजनौर की नगर कार्यकारिणी द्वारा नगर पालिका चौक बिजनौर पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित तुषार शर्मा एडवोकेट वसंचालन पंडित अक्षय शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ बीरबल सिंह, जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अध्यक्ष यशपाल सिंह एडवोकेट, भूतपूर्व अध्यक्ष एसके बबली एडवोकेट, भूतपूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह एडवोकेट एवं मोहित शर्मा रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ पंजीकृत के जिला अध्यक्ष पंडित विभोर कौशिक, एडवोकेट रविकांत कौशिक, सतीश शर्मा, अंकुर शर्मा निशांत शर्मा अमित शर्मा तरुण भारद्वाज रजत दिक्षित पीयूष भारद्वाज सार्थक पंडित हार्दिक मिश्रा वह महासंघ के मुख्य संरक्षक पंडित अजय कुमार शर्मा व पंडित श्यामस्वरूप शर्मा जी का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।
इन्हीं के साथ शहर के गणमान्य ब्राह्मण बंधु पंडित अंकुर गौतम नगर अध्यक्ष भाजपा, पंडित महेश चंद शर्मा डॉ रोशन लाल शर्मा जी आदि मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार: सरकारी संपत्तियों को प्रचार विज्ञापनों से खराब करने वाले 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन पर श्री हरिहर आश्रम, कनखल में हुआ उनका भव्य स्वागत
नरेंद्र नगर: महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए नगर पंचायत गजा मे बैठक का आयोजन