नवल टाइम्स न्यूज़, दिनांक 13 फरवरी 2024: आज राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की एन सीसी इकाई द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं को आज की थीम महिला सशक्तिकरण के विषय में बताया कि हमें अपनी को किस तरीके से सशक्त करना है और आत्मनिर्भर बनना है।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर हिमानी पंत ने छात्रों को इस दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह दिवस हमारी स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है।

नारी सशक्तिकरण से संबंधित जितनी भी योजनाएं हमारे राज्य में लागू की गई है या देश में लागू है उन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

डॉ रूचि रजवार ने भी हमें नारी होने के नाते अपने कर्तव्यों का किस प्रकार निर्वहन करते हुए अपने को सशक्त बनाने के साथ ही जनमानस को भी इसके लिए जागरूक करना है, इस विषय में जानकारी दी।

डॉक्टर मंजरी चौधरी ने छात्रों को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने के लिए अपना व्याख्यान दिया।डॉ ज्योति ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण और अपने में आत्मविश्वास बढ़ाने और एकाग्रचित होकर एक लक्ष्य को प्राप्त करने से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

लेफ्टिनेंट डॉक्टर रेखा जोशी ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्रों को बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ ही भविष्य में हमें नारी सशक्तिकरण की इस प्रकार संगोष्टियां ना आयोजित करनी पड़े हमें इसे प्रैक्टिकल रूप में सफल बनाने के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर ललित जोशी,डॉक्टर विद्या कुमारी,श्रीमती चंपा जोशी,डॉ सरस्वती बिष्ट उपस्थित रहे।