शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी एवं डॉ० नेपाल सिंह के द्वारा प्राध्यापको, शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राओ को सूर्य नमस्कार, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, मयूर आसन, सिंह आसन, भ्रामरी, प्राणायाम आदि योगाभ्यास कराया गया।
इस कार्यक्रम मे डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाई, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० छत्र सिंह कठायत, डॉ० अनुपम रावत, श्री मुकेश प्रसाद, श्री कुंदन लाल, श्री अजीत नेगी, श्री अंकित नेगी, श्री रोहित कुमार, श्री सुरेंद्र रावत, श्री प्रताप सिंह राणा, श्री राकेश कुमार, श्रीमती लक्ष्मी एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया।


More Stories
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक संपन्न, दो नई व्यापार मंडल इकाइयों की घोषणा
हरिद्वार: मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोशनाबाद में शुभारंभ
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश