नवल टाइम्स न्यूज़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री फ्री टेबलेट योजना के तहत टेबलेट वितरण शुरू हो गया l
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को उनके बिल प्रस्तुत करने के उपरांत 2 दिन के भीतर उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से निर्धारित धनराशि भेज दी जाएगी l
टेबलेट वितरण के लिए प्राचार्य के निर्देशन में समितियों का गठन किया गया, जो संबंधित कार्य व दायित्व को देखेंगे l प्राचार्य ने टेबलेट वितरण पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा की टेबलेट लेने से विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और अपनी पढ़ाई मैं डिजिटल माध्यम का उपयोग करके अपने विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे l
इस अवसर पर टेबलेट वितरण समिति के नोडल अधिकारी डॉ बृजेश चौहान के साथ समिति के सदस्य डॉक्टर प्रमोद कुमार, डॉक्टर कृष्णा डबराल, डॉ रजनी, डॉक्टर खुशपाल सिंह, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉक्टर आलोक, डॉक्टर दीपक, रोशन जुयाल, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे l



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन