राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में हरेला पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया l
जिसमें छायादार एवं विभिन्न फूलों की प्रजाति के पौधों को रोपित किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर ऋतुओं के अनुसार अनेक पर्व मनाए जाते हैं। यह हमारी संस्कृति को संरक्षित रखते हैं इन्हीं महत्वपूर्ण पर्व में शामिल हरेला उत्तराखंड में एक लोक पर्व है l साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक एवं नमामि गंगे के समन्वयक डॉ0 अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। हरियाली का प्रतीक हरेला लोक पर्व न सिर्फ एक पर्व है बल्कि ऐसा अभियान है जिससे जुड़कर समस्त प्रदेश वासी वर्षों से संस्कृति और पर्यावरण दोनों को संरक्षित करते आ रहे हैं। इस अवसर पर डॉ0 विक्रम पंवार डॉ0 शैला जोशी, एन0एस0एस0कार्यक्रम अधिकारी कृष्णा डबराल, नमामि गंगे समिति के संयोजक डॉ0 खुशपाल सिंह, डॉ0 प्रमोद कुमार, डॉ0 रजनी लसियाल, डॉ0 विनीत कुमार ,डॉ0 आलोक बिजल्वाण ,डॉ0 दीपक धर्मसक्तु ,श्रीमती संगीता श्री मोहनलाल शाह, श्री स्वर्ण सिंह गुलेरिया, अमीर सिंह आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन