April 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० महाविद्यालय थत्युड में हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

आज दिनांक 9 सितंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय थत्युड टिहरी गढ़वाल में हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संगीता कैंतुरा द्वारा हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा छात्रों को दिलाई गई।

इसके पश्चात हिमालय के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को समझाते हुए वर्तमान समय में हिमालय संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात डॉक्टर संदीप कश्यप ने उत्तराखंड में हिमालय के महत्व को समझाते हुए छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास हिमालय संरक्षण के लिए कार्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

इस इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर पंकज पांडे ने हिमालय के ऐतिहासिक महत्व को समझाते हुए बताया कि हिमालय हमारे जीवन का आधार है इससे हमारे अधिकांश मूलभूत आवश्यकताएं पूर्ण होती हैं।इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के 11 शिक्षक 9 कर्मचारी तथा 27 छात्र छात्राओं सहित कुल 47 लोगों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली।

इसके अतिरिक्त महाविदलय मे शिक्षक पर्व सप्ताह के कार्यक्रमों के अंतर्गत शिक्षक और शिक्षा का वर्तमान जीवन मे महतव विषय पर भाषण, गायन,प्रतियोगिता, का आयोजन किया जिसमे नवीन बी ए प्रथम , लक्ष्मी उनियाल, उपासना, दीपिका, कविता रावत, संजय, अनामिका ने अपने विचार व्यक्त किये राजनीति विज्ञान की डाॅ संगीत खड़वाल ने मतदाता जागरूकता विषय पर छात्रों को जागरूक किया

कार्यक्रम संचालन डाॅ संगीत सिदोल ने किया। कार्यक्रम मे डाॅ बिट्टू सिंह, डाॅ अखिल, डाॅ नीलम, डाॅ अंचला, डाॅ उमा डाॅ नीलांजना उपस्थिति रहे

About The Author

You may have missed